विदिशा-भाजपा जिलाअध्यक्ष ने जिले के कोविड सेंटरो का किया निरीक्षण
LocalNazariya/मप्र/विदिशा-भाजपा जिलाअध्यक्ष ने जिले के कोविड सेंटरो का किया निरीक्षण
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. राकेश सिंह जादौन ने आज कोविड सेंटर, ग्यारसपुर का निरीक्षण किया जिसमें कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को उचित व्यवस्थाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने के लिए कहा वहीं कोविड सेंटर के कोविड मरीजों को दिया जाने वाला भोजन की गुणवत्ता को चखकर परखा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश टण्डन, तहसीलदार सिद्धांत सिंह सिंघला, बी.एम.ओ, ग्यारसपुर डाॅ. अब्बास मौजूद थे। वहीं क्वारंटाईन सेंटर दिघोरा, क्वारंटाईन सेंटर अटारीखेजड़ा, क्वारंटाईन सेंटर मढ़ीपुर, क्वारंटाईन सेंटर नादौर, क्वारंटाईन सेंटर अम्बार, क्वारंटाईन सेंटर नौलास, क्वारंटाईन सेंटर बरखेड़ा गंभीर, क्वारंटाईन सेंटर झिरनिया, क्वारंटाईन सेंटर सुकर्रा व वैक्सीनेशन केन्द्र त्योंदा पहुंचकर जिलाध्यक्ष डाॅ. राकेश सिंह जादौन ने केन्द्र प्रभारी डाॅ. लोकेश रघुवंशी एवं तहसीलदार दिलीप जड़िया को वैक्सीनेशन केन्द्र पर वैक्सीनेशन कराने आने वाले नागरिकों हर संभव सहायता एवं असुविधा न हो को लेकर उपस्थित अधिकारियों को कहा। वहीं ग्राम सेमरा एवं खामखेड़ा सहित कई क्वारंटाईन सेंटरों का निरिक्षण किया। इस अवसर पर राकेश शर्मा कैप्सूल, मनोज रघुवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुवे, यशवंत दुवे, त्योंदा मण्डल अध्यक्ष राजेश लोधी, राहुल राय, मलखानसिंह गुर्जर, राहुल राय,प्रकाश कुशवाहा, कामताप्रसाद गुर्जर, सहित उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें