भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिवस पर किया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्यस्मरण



त्योंदा रोड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर पर माल्यार्पण कर अटल उद्यान में किया पौधारोपण


LocalNazariyaमध्यप्रदेश/गंज बासौदा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गंजबासौदा द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी Ji की पुण्यतिथि "बलिदान दिवस" पर उनका पुण्य स्मरण किया गया l ज्ञात हो हर वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें पार्टी द्वारा अनेक सेवा कार्य किए जाते हैं l इसी तारतम्य में इस वर्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर स्थित प्रतिमा समेत प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुण्य स्मरण किया गया l इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किए गए l कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन, विधायक श्रीमती लीना संजय जैन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र वर्मा, प्रभात शर्मा, दीपक चौरसिया, मंडल प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ,राजकुमार मलकानी, राजेश अरोरा, श्रीमती सरिता जैन, मंडल अध्यक्ष सनी भावसार, मनोज यादव, रुपेन्द्र शर्मा, सुनील बिलगैया, अमित शुक्ला, मनीष विश्वकर्मा,राकेश खटीक, पवन गुप्ता, प्रदीप जैन, राजेश लोधी समेत भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए