भोपाल ट्रैन पलटाने की साजिश करने वाला गिरफ्तार




LocalNazariya/भोपाल, मध्यप्रदेश। पुल बोगदा के पास मोरारजी नगर में विगत 19 जून की रात ट्रेन को पलटाने की नाकाम साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। उस समय बड़ा हादसा टल गया था जब तीसरी रेलवे लाइन पर रखे करीब ढाई मीटर लोहे की पटरी के बड़े टुकड़े से कपल डीजल रेल का इंजन टकराकर क्षतिगग्रत हो गया था। गनीमत रही कि इंजन न तो बेपटरी नहीें हुआ और न ही कोई बड़ा हादसा हुआ। ऐशबाग पुलिस ने रेलवे के सीनियर इंजीनियर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 150 रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
ऐशबाग पुलिस व आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास ऐशबाग क्षेत्र में करीब 36 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देना बताया है।


आरपीएफ भोपाल के थाना प्रभारी निहाल सिंह ने बताया कि घटना विगत 19 जून की रात 11 बजकर 10 मिनट पर भोपाल व हबीबगंज स्टेशन के बीच हुई। तीसरी रेलवे लाइन के बीच में अज्ञात आरोपी ने दो पटरियों के ऊपर ब्लॉक रख दिया था। नतीजतन कपल डीजल इंजन नंबर 16740 ग्रे का कैटल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब 16 दिन की मेहनत और घटनास्थल के आसपास 36 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद संदिग्ध का हुलिया मिला था। हुलिए के आधार पर ही पुलिस ने पुष्पा नगर ऐशबाग निवासी भोला उर्फ कार्तिक प्रजापति (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में रेलवे ट्रेक के पास पहुंचा था। वहां पड़ा लोहे की पटरी का टुकड़ा उठाकर उसने तीसरी रेलवे लाइन पर रख दिया। शराब के नशे में आरोपी ने वहां से गुजर रहीं टे्रन पर पत्थर भी फेंके थे। आरपीएफ पुलिस ने आरोपी को ऐशबाग पुलिस के हवाले कर दिया है। ऐशबाग पुलिस ने ही आरोपी के खिलाफ 150 रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
#LocalNazariya #Bhopalnews #Mpnews #crime #jansamparkmp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए