श्री रामदेव बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

 


LocalNazariya/गंज बासौदा : श्री रामदेव बाबा मंदिर स्वरूप नगर गंज बासौदा में चल रहे श्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन यज्ञ नारायण भगवान को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ | ज्ञात हो विगत 5 दिवस से श्री रामदेव बाबा मंदिर में भगवान श्री रामदेव, श्री खाटू श्याम भगवान एवं सालासर बालाजी महाराज की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्री रामदेवबाबा यज्ञ सतत चल रहा था चक्का की समापन आज शाम 5:00 बजे संपन्न हुआ | श्री रामदेव बाबा मंदिर के पुजारी पंडित श्री वीरेंद्र दुबे जी के साथ ही यज्ञ आचार्य पंडित श्री अजय सैषा, उपआचार्य पंडित श्री सत्यदेव त्रिपाठी सहित आचार्यों ने कर्मकांड एवं यज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया | संस्था के प्रमुख एवं पुजारी पंडित श्री वीरेंद्र दुबे जी ने बताया की सभी देवों की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में संपूर्ण क्षेत्र के संतों का आगमन हुआ एवं उनके आशीर्वाद के साथ महोत्सव संपन्न हुआ | संपूर्ण कार्यक्रम में श्री रामदेव बाबा मंदिर समिति के समस्त कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की | पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा संपन्न हुआ जो सतत 5 दिवस श्रद्धालुओं के लिए निरंतर व्यवस्था समिति द्वारा की गई थी | महोत्सव के अंत में विदिशा से पधारे संजय अग्रवाल एंड सहयोगी कलाकारों द्वारा संगीतमय गीतों की प्रस्तुति की गई |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए