विदिशा ट्रेन में लूटपाट की घटना निकली अफवाह रेलवे स्टेशन बना छावनी



LocalNazariya/विदिशा, मध्यप्रदेश-बुधवार की शाम को झांसी से मुंबई की ओर जाने वाली क्षिप्रा एक्सप्रेस की पुलिस ने घेराबंदी कर बारीकी से तलाशी ली और यात्रियों से पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो बासौदा के पास जब ट्रेन आ रही थी उसी समय किसी यात्री ने भोपाल रेलवे मंडल के अधिकारियों को ट्रेन में लूट होने की सूचना दे दी।


संजय साहू, एएसपी विदिशा क्षिप्रा बॉम्बे ट्रेन में सूचना मिली थी कि हथियारबंद लोग है और लूटपाट की घटना कर रहे है। सूचना के बाद गुलाबगंज और सुमेर में चेक कराया गया लेकिन ट्रेन निकल चुकी थी, फिर विदिशा में रोककर सभी 20 डिब्बों को चेक किया, यात्रियों से पूछताछ की गई। लोगों ने बताया कि उनके साथ कोई घटना नहीं घटी है, संभवता दो लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे जिससे अफवाह फैल गई थी और यात्री ने गाड़ी चालक को सूचना दी। चालक की सूचना पर ट्रेन की जांच की गई। गाड़ी में किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है, सूचना गलत थी जिसकी जानकारी दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए