भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर हमला, 5 लोग घायल; 1 बच्चे की मौत


Localnazariya/राजौरी,13 अगस्त आतंकवादियों ने कश्मीर के राजौरी में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के घर पर ग्रेनेड हमला किया है। हमले में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राजौरी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। . वहीं एक बच्चे की मौत हो गई।


दिन में BSF के काफिले को बनाया निशाना


इससे पहले गुरुवार को कुलगाम के काजीगुंड (Qazigund) इलाके के मीर बाजार में बीएसएफ (BSF) के कॉनवॉय पर आतंकियों ने हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं नहीं मिली। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मालपोरा इलाके में भी गोलियों की आवाज सुनी गई।


मुठभेड़ में CRPF जवान सहित 3 घायल


कुलगाम जिले में बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी सहित 3 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के काफिले पर जिस समय हमला हुआ उस वक्त वह जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की।


सेना ने आतंकवादी घेरे


पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती हमले में कोई घायल नहीं हुआ और बाद में आतंकवादियों को घेर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके से नागरिकों को बाहर निकालने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार गोली लगने से घायल दो नागरिकों को अनंतनाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#localnazariya #kashmir #attack #terrorist #bjp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए