फेंसी ड्रेस मे रिचा जैन,रंगोली मे तृप्ति को मिला प्रथम स्थान
विदिशा-लीगल राईट्स काउंसिल द्वारा शनिवार को मकर संक्रांति, पोंगल पर्व व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे रंगोली पारंपरिक वेशभूषा एवं थाली सजावट प्रतियोगिता आयोजन वात्सल्य सीनियर पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प हार चढ़ा कर प्रारंभ किया काउंसलिंग के द्वारा आयोजित हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति भी की गई।
फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान रिचा जैन, मोनिका तिवारी द्वितीय स्थान तृतीय स्थान मनीषा माहेश्वरी एवं मनीषा लक्षकार चतुर्थ स्थान दिया गया। रंगोली में प्रथम स्थान तृप्ति मोंगिया दूसरा स्थान खुशी यदुवंशी तृतीय स्थान अंजलि भावसार को दिया गया वही सांत्वना पुरस्कार नमिता शर्मा वैष्णवी शर्मा एवं प्रेरणा राजपूत को दिया गया वही थाली सज्जा में पहला पुरस्कार हर्षा बिंदल को दिया गया दूसरा पुरस्कार गरिमा रघुवंशी एवं तृतीय पुरस्कार अर्चना दुबे को दिया गया मुख्य अतिथि एवं लीगल राइट्स की प्रदेशाध्यक्ष देवना अरोरा, संदीप डूंगर,मंजरी जैन, घनश्याम मालवीय, विजय दीक्षित आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें