मिसेज इंडिया दिवा कांटेस्ट 2021: अभिलाषा नरवरिया ने श्रीमती इंडिया का खिताब हासिल किया
गंजबासौदा-उत्तराखंड के हरिद्वार में संपन्न सौंदर्य प्रतियोगिता में अभिलाषा नरवरिया गजबासौदा ने श्रीमती इंडिया- 2021 का खिताब हासिल किया है। 15 से 17 जनवरी तक चले ग्रैंड फिनाले में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। तीन दिन चले इस आयोजन में मेरठ के अलावा महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश दिल्ली व उप्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आयोजक अस्तित्व एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अभिलाषा को मिसेज इंडिया 2021 के अवार्ड से नवाजा गया। समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली शहनाज नाज व अस्तित्व की फाउंडर व डायरेक्टर अर्चना शर्मा ने अभिलाषा को ट्राफी प्रदान करते हुए बधाई दी।


Bahut hi sandar abhilasha ji
जवाब देंहटाएं