27 जनवरी 2020 बुधवार का राशिफ़ल*

 ज्योतिष......



परम पूज्यनीय एवं वंदनीय पिताजी साकेत धाम वासी ज्योतिषाचार्य पं. राजीव लोचन पाण्डेय जी के श्री चरणों में निवेदित करते हुए आप सभी की सेवा में प्रस्तुत है..🙏


मेष.....

आज मित्रो भाइयो का सहयोग प्राप्त होगा। एवं आज आपकी आय में बृद्धि होगी। आज आप व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय आज उत्तम रहेगा। दिन पक्ष में है।। 


वृषभ.....

आज आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। एवं आज पूंजी निवेश से लाभ होगा। आज परिवारजनों से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। सेहत आज बेहतर रहेगी।। यात्रा योग है।। दिन उत्तम है।। 


मिथुन.....

आज दिन लाभदायक हैं। इसका लाभ लें। आज मन प्रसन्न रहेगा। कार्य आज समय से होंगे। आय भी बेहतर रहेगी। अपने लोगो का सहयोग मिलेगा। स्त्री वर्ग से संबंध मधुर होंगे।। 


कर्क.....

आज अनावश्यक भागदौड़ होगी। फिर भी कार्य नहीं बनेंगे। निराशा का भाव रहेगा। आय में कमी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी में आज व्यस्त रह सकते हैं।। दिन प्रतिकूल है।। 


सिंह.....

आज आपके कार्य सहज हो जाऐंगे। एवं मित्रो भाइयो से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेमियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यवसाय में आज लाभ होगा।। यात्रा लाभकारी रहेगी।। दिन शुभ हैं। 


कन्या.....

आज आपके सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। एवं आज शासन से जुड़े कार्य आज हो जाएंगे। पिता की सलाह से आज कार्य करें। सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।। 


तुला.....

आज दिन शुभ हैं। एवं आज मित्रो भाइयो का सहयोग मिलेगा। पिता से आज लाभ हो सकता हैं। व्यवसाय आज उत्तम रहेगा। कम मेहनत में अधिक लाभ होगा।। धार्मिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं।।


वृश्चिक.....

आज अनावश्यक भागदौड़ करना होगी एवं आज मन उदास रहेगा। आय   भी अच्छी नहीं रहेगी। शारीरिक कष्ट रह सकता हैं। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। कार्य आज विलम्भ से होंगे।। आज भी दिन प्रतिकूल हैं। 


धनु.....

आज अपने लोगो का सहयोग आपको करना होगा। एवं आपकी आय अच्छी रहेगी। महिला वर्ग से आज लाभ हो सकता हैं। आज पेट मे समस्या रह सकतीं हैं। आज प्रेमियों के लिए दिन उत्तम हैं।। 


मकर.....

आज आर्थिक रूप से दिन सामान्य रह सकता हैं। एवं आज कोर्ट कचहरी के कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। कार्य होने में आज कुछ देरी हो सकतीं है। अधिक धन व्यय करने से बचें।। 


कुंभ.....

आज शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। मित्रो भाइयो का सहयोग भी प्राप्त होगा। व्यापारिक योजनाएं लाभ देंगी। बस आज मन पर अधिक जोर न डालें। प्रेमी से सामंजस्य बना कर रखें।। 


मीन.....

आज अधिकारी वर्ग की सलाह से कार्य करें। एवं आज मानसिक तनाव रह सकता है। घरू क्लेश से बचे। आज चिंतित रह सकते हैं। माता की सलाह आज माने।। दिन सामान्य है।। 


*पं रुचिर राजीव लोचन पाण्डेय विदिशा*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए