छोटे शहर मे रहते हुये फिल्मों के क्षेत्र मे अभिनय की दम पर किया शहर का नाम रोशन
गंजबासौदा-शहर के होनहार नेतराम तिवारी का जन्म ग्राम पमरिया के मध्यमवर्गीय किसान परिवार मे हुआ वर्तमान मे सुभाष निकेतन गली बरेठ रोड पर निवासरत है, बचपन से ही अभिनय मैं रुचि रखने वाले गांव की रामलीला मैं अभिनय करने की बड़ी रुचि रखते थे। अभी अभी साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की अक्षय कुमार,पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी स्टारर की आनेवाली फ़िल्म बच्चन पांडेय की शूटिंग कर रहे हैं जिसकी शूटिंग 6 जनवरी से जैसलमेर राजस्थान मैं चल रही है जोकि 5 फरवरी तक चलेगी फिल्म मैं बुलेट का किरदार निभा रहे है। जो कि 26 जनवरी 2022को रिलीज होगी।
1995 से गीत एवं नाट्य प्रभाग के नुक्कड़ नाटक से अभिनय यात्रा शुरू की तो 1997 तक नुक्कड़ नाटक किये फिर 2006 से जावेद ख़ान जी (फ़िल्म एक्टर भोपाल) के साथ 9 महीने तक एक्टिंग कार्यशालाएं कर अभिनय की बारीकियां सीखीं फिर 2007 मैं भोपाल दूरदर्शन के सीरियल नई सुबह, एवं खलबली मैं एक्टिंग, फिर आलोक चैटर्जी एन. एस. डी. गोल्डमेडलिस्ट के साथ अभिनय कार्यशाला एवं आदि विद्रोही फेस्टिवल मे ग्रीक नाटक एन्टीगोनी का मंचन इसके बाद इसी बीच मुम्बई से एक फ़िल्म यूनिट विदिशा आई फ़िल्म ख़रगोश की शूटिंग करने उसमें किसी मित्र के द्वारा फ़िल्म के डायरेक्टर से मिले तो उन्हें फ़िल्म खरगोश मैं काम करने का मौका मिला। फिर 2008 में भारत सरकार के प्रोजेक्ट दिल्ली दूरदर्शन का एक सीरियल उत्तरकथा मे एक रोल मिला जिसकी शूटिंग विदिशा गड़ला (कागपुर) पमारिया, सलामतपुर, और भोपाल मैं हुई। 2011 में मराठी फिल्म उदय मे काम किया, 2013 मैं मुम्बई पहुँचे और संघर्ष शुरू प्रोडक्शन हाउस जाना ऑडिशन देना और फिर सीरियल में छोटे छोटे रोल मिलने लगे जिसमें, स्टार प्लस का "एक घर बनाऊंगा, सुहानी सी एक लड़की, सोनी पल का "सिंहासन बत्तीसी, स्वरागिनी, उफ्फ ये नादानियाँ, साड्डा हक, सावधान इंडिया, फिर 2017 में फ़िल्म लव शव प्यार व्यार, 2018 में फ़िल्म पाखी, और मनसुख चतुर्वेदी की आत्मकथा में अभिनय किया। नेतराम 2008 से थिएटर से जुड़े है और 2015 से खुद का थिएटर ग्रुप ओडिन थिएटर ग्रुप शुरू किया जिसके माध्यम से भोपाल मे नाटको का मंचन किया।जिसमे जंगल वार्ड (बना जनरल वार्ड) काफी फेमस हुआ था।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें