गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश लाखों का माल बरामद
विदिशा एम पी मंगल न्यूज- विदिशा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंगई स्थित नाले के पास अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कंटेनर के अंदर बोरियों में गांजा रखा करीब 210 किलोग्राम गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने बताया कि की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि 5 युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर पीलिया नाले के पास कंटेनर क्रमांक एमएच 04 जे यू 4602 में बोरियों में गांजा रखें खड़ा है विदिशा एवं बासौदा तथा आसपास के क्षेत्रों में खपत करने जा रहा है सूचना की तस्दीक पर तुरंत पुलिस की गठित की गई एक पुलिस टीम को हाईवे पर भेजा गया दूसरी पुलिस टीम को रंगाई पीलिया नाले क्षेत्र में भेजा गया कंटेनर में बैठे व्यक्तियों ने पुलिस को आते देख कूदकर कर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम
रमजान खान पुत्र बादल खान उम्र 25 साल निवासी ग्राम गोयरा गूगली थाना मठौंद जिला बांदा उत्तर प्रदेश, अब्दुल मामीन खान पुत्र मुमताज खान 25 साल निवासी ग्राम गोयरा मूगली थाना मड़ौंद जिला बांदा उत्तर प्रदेश, देवी सिंह मीणा पुत्र उदयराम मीणा उम्र 28 साल निवासी राजेंद्र नगर बासौदा ,गुड्डा मैना पुत्र दीवान सिंह मैना उम्र 35 साल ग्राम रीछाई थाना त्योंदा जिला विदिशा, अमन चतुर्वेदी पुत्र आनंद चतुर्वेदी उम्र 22 साल निवासी बहलोट बायपास बासौदा बताया गया।
कंटेनर की तलाशी लेने पर 210 किलो ग्राम गांजा जप्त तक किया आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और कंटेनर को पुलिस कंट्रोल रूम के पास खड़ा किया गया गांजे की कीमत 20 लाख रुपए तथा कंटेनर की कीमत 30 लाख रुपए कुल कीमत 50 लाख जप्त किया गया गांजा तस्करों से गांजा की खपत के संबंध में पूछताछ की जा रही है । गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में टीआई वीरेंद्र झा, उप निरीक्षक ऋतुराज सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार दोहरे, साइबर सेल प्रधान आरक्षक पवन जैन, आरक्षक लक्की सिंह, आरक्षक कुलदीप सिंह चंदेल, आरक्षक सुनील पुरी, आरक्षक जितेंद्र सिंह यादव, आरक्षक इंद्राज सिंह दांगी, आरक्षक सचिन सोनी को पुलिस अधीक्षक ने नगद इनाम की घोषणा की है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें