वृद्ध महिला की हत्या के आरोपियों का हुआ खुलासा अवैध संबंधों के चलते की हत्या
गंजबासौदा एम.पी.मंगल न्यूज-शहर मे शुक्रवार को हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले मे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि वार्ड नं 2 खारे कुआं वाली गली मे एक खाली कमरे मे एक महिला का शव मिलने पर शहर मे सनसनी फैल गयी थी और पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मर्ग कायम किया। सिटी थाना पुलिस ने एक टीम बनाकर चार दिन मे सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझा दिया.
अनुविभागीय अधिकारी भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुमी देसाई और उनकी टीम ने कल्लू उर्फ अजय एवं कविता को मृतिका द्वारा घटनास्थल पर आपत्तिजनक अवस्था मे देखा गया था इस हेतु दोनों आरोपियों ने मिलकर एक खाली कमरे मे ले जाकर पत्थर एवं ईंट के द्वारा बार बार चेहरे पर बार करके हत्या की गई।दोनों आरोपियों के पास से घटना वाले कपडे जिसमें खून के धब्बे पाये गये पुलिस द्वारा जब्त कर लिये गये एवं पत्थर एवं ईंट भी घटनास्थल से जब्त किये गये।
दोनों आरोपियों के बीच आपस मे अवैध संबंध थे और इसके चलते एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान से हाथ धोना पडा पुलिस. ने दोनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें