पुलिस पर हमला कर भागे अवैध शराब कारोबारी
(LocalNazariya) मप्र/गंजबासौदा- देहात थाना पुलिस द्वारा दविश पर गई पुलिस की टीम पर उस समय हमला हो गया जब पुलिस मौके पर अवैध रुप से शराब बना रहे भट्टे पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, पुलिसकर्मी जिसमें गंभीर चोटें आई हैं।वही देहात थाना पुलिस एवं सिटी थाना पुलिस मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर धरपकड़ करने में लगी है। लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। गंज बासौदा के राजीव गांधी जन चिकित्सालय में पुलिस के जवानों का इलाज चल रहा है अब देखना यह है की गंजबासौदा पुलिस सफलता प्राप्त करती है या नहीं शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने में जैसा कि देखा गया है अभी कुछ समय से काफी कार्रवाई जिले भर में की गई है अवैध शराब माफियाओ पर।
वहीं मौके पर बन रही अवैध शराब की भट्टी को पुलिस ने नष्ट कर वहां पर कच्ची शराब को जब्त कर लिया गया।
वहीं एसडीओपी भरत भूषण शर्मा ने कडी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें