रक्षा समिति सदस्य कोरोना से बचाव के लिए लोगों करेंगे जागरूक
*देहात थाना परिसर में आयोजित बैठक में लिया संकल्प*
गंजबासौदा। देहात थाना परिसर में रक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर देहात थाना प्रभारी बीड़ी वीरा रक्षा समिति के प्रांत संयोजक दीपक तिवारी उपस्थित थे आयोजन में उपस्थित सभी रक्षा समिति के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रक्षा समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी एवं रक्षा समिति के सदस्य मोहम्मद शकील की ओर से ईद के अवसर पर सेवइयों का वितरण भी किया गया। प्रांत संयोजक दीपक तिवारी ने कहा की सभी सदस्यों को दायित्व सौपें गए हैं । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही रक्षा समिति के लाखों सदस्य प्रदेश में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रहे हैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी से मांग की कि रक्षा समिति के सदस्यों को कोरोना जोधा का दर्जा दिया जाए बैठक में रक्षा समिति के सदस्य महेश शर्मा फौजी नवल सिंह पंथी रामसेवक भावसार मनोज श्रीवास दीपक जोशी भारत सिंह रघुवंशी बलराम यादव pradeep maithil दौलत सिंह यादव राजेश कुशवाह बबलू गुर्जर रामबाबू सोनी कमल सिंह जितेंद्र कुशवाहा नारायणी कुशवाह संगीता कुशवाहा कौशल्या दांगी प्रीति दांगी पप्पू कुशवाहा सोनू यादव हरनाम कुशवाह अंकित पांडे मुकेश विश्वकर्मा मोहम्मद शकील गुड्डू भाई उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें