चोरी-लूटमार में शामिल आरोपियों को पुलिस ने पकडा



LocalNazariya/गंजबासौदा- विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील में एवं नगर आसपास के क्षेत्रों में बेरोजगारी का आलम यह है कि अच्छे एवं बड़े घर के पढ़े लिखे युवा भी जेब खर्च एवं मौज मस्ती के लिए लूट, चोरी, मारपीट जैसे आपराधिक कार्य करने से भी नही चूक रहे हैं। 

लूट का यह मामला मंगलवार 20 जुलाई का है जब सौरभ जैन नामक युवक ने सिटी थाने में रिपोर्ट लिखाई की तीन अज्ञात लड़को ने उसकी गाड़ी रोककर उससे घड़ी, मोबाइल, और सोने की अंगूठी लूट ले गए हैं। सिटी थाना पुलिस ने तुरंत मामले को अपराध क्रमांक 409/21में धारा 392 भादवि में पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी, इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की लूट के तीनों आरोपी हरदुखेड़ी फ़ाटक के पास देखे गए है, तीनों युवकों की घेराबन्दी कर पकड़ा गया तो युवकों ने अपना नाम क्रमशः -


1) तेजस जैन पुत्र अजित जैन, वार्ड नं. 3 नेहरू चौक, बासौदा


2) निखिल तिवारी पुत्र स्वदेश तिवारी, वार्ड नं.12 मील रोड, बासौदा


3) राजा शर्मा पुत्र रामनारायण शर्मा, वार्ड नं.13 चक्क स्वरूप नगर, बासौदा होना बताया।


उपरोक्त तीनों आरोपियों ने एक साथ नानाजी वाली गली, सुभाष चौक से लूट करना स्वीकार किया है,  तीनो से लूटा हुए सामान में से एक महँगी फॉसील कंपनी की हाथ मे पहनी जाने वाली घड़ी, सोने की सफेद नग लगी हुई अंगूठी, बरामद कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि फरियादी का मोबाइल लोकेशन की वजह से पकड़े जाने के डर से उन्होंने बेतवा नदी में फैक दिया है एवं लुटे हुए नगद 6500 रुपये में से कुछ रुपये उन्होंने खाने पीने में खर्च कर दिए है बाकी 2000 रुपये उनसे मोके पर जप्त किये गए हैं, आरोपियों को आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में सिटी थाना प्रभारी सुमि देसाई, शिवेंद्र पाठक, राजेश यादव,  नितेश छरी, नवीन जाट, आशीष यादव, अजय गर्ग, रवि राठौर, शैलेन्द्र दांगी, हर्षवर्धन चौबे, अनिदेश सेंगर की विशेष भूमिका रही।

#LocalNazariya #jansampakmp #jansamparkvidisha #ganjbasoda #mpnews 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए