गढा धन, दफीना,तंत्र – मंत्र के नाम पर ठगने वाले ढोंगी लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे
LocalNazariya/गंजबासौदा-
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक गंजबासौदा त्यौंदा रोड पर एक मारुती ओमनी कार में चार पांच संदिग्ध लोग सोने जैसे दिखने वाले बिस्कुट एवं अशर्फी बेचने की फिराक मे खडे हैं , पुलिस द्वारा बिना देर किये कार्यवाही की गई तो वहां पर चार पांच संदिग्ध एक कार मे पीतल का कलश लिये थे जिसमें सोने के आकार के बिस्किट एवं अशर्फी नुमा सामान बेचने की व्यवस्था बना रहे थे जिन्हें कार से बाहर निकाल कर पुलिस द्वारा पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम बताएं रफीक शाह पुत्र सत्तार शाह निवासी कटरा मोहल्ला, मोबिन शाह पिता हबीब शाह ,दानिश खान पिता मूवीन खान, जुगल किशोर पिता गोवर्धन ,संजय चक्रवर्ती पिता प्रकाश प्रजापति सभी निवासी जबलपुर होना बताया गया। जिन्होंने 19 तारीख को तांत्रिक पूजा के नाम पर एक व्यक्ति को सोने का बिस्किट ₹10000 में बेचा था आज और भी सोने के बिस्किट बेचने की फिराक में थे। जिनसे 15 सोने जैसे दिखने वाले बिस्किट बरामद किए गए एवं सोने जैसी अशर्फियां बरामद की गई। वहीं आम जनता इनके उक्त बहकावे में आकर ठगी के शिकार होते थे ।
बता दें कि अभी शहर में लगातार पुलिस कप्तान विनायक वर्मा के निर्देशन में चोरी एवं लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिये के लिये अभियान चलाया जा रहा है इस कार्रवाई में शहर एवं देहात थाना प्रभारी सुमि देसाई, महेंद्र शाक्य के सहित उप निरीक्षक शिवेंद्र पाठक, अनुज सिंह, कमलेश सोनकर ,अनिवेश सेंगर सहित स्टाफ मौजूद रहा जिला कप्तान ने पुरस्कार देने की बात कही।
#ganjbasoda #localnazariya #mpnews #jansamparkvidisha #jansamparkmp #vidisha
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें