स्वर्ण कार समाज की वैवाहिक वेबसाइट का भव्य शुभारंभ
भोपाल- गत दिवस मालवी स्वर्णकार समाज के कर्मठ सजग और युवा समाजसेवी श्री अजय सोनी एवं उनकी टीम द्वारा वैवाहिक वेबसाइट एवं सामाजिक वेबसाइट का भव्य शुभारंभ एम पी नगर भोपाल की एक प्रसिद्ध होटल में किया गया। इस वेबसाइट में समस्त स्वर्णकार समाज के लिए वैवाहिक का परिचय होगा इस आकर्षक एवं आवश्यक सेवा को शुरू करने के फल स्वरुप मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सोनी ने अजय सोनी पिंटू एवं उनकी टीम का साल श्रीफल से स्वागत कर सम्मानित किया एवं कहा कि यह बहु उपयोगी वेबसाइट समस्त स्वर्णकार समाज के लोगों को लाभान्वित करेगी, उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार समाज कल्याण समिति ने हमेशा मालवीय स्वर्णकार समाज को प्रोत्साहन दिया है एवं पूर्व में स्वर्गीय बाल किशन सोनी, गोपी किशन सोनी एवं अनोखी लाल वर्मा का सम्मान मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से करवा चुके है, और आज कोरोना को हराने वाले बुजुर्ग श्री श्याम लाल सोनी जी का शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया, इस अवसर पर विशेष रूप से मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सोनी, डीएसपी प्रदेश महामंत्री ओ पी सोनी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें