रामजन्मभूमि जन जागरण सायकल यात्रा का आयोजन

 


विदिशा- सालों के इंतजार के बाद वो शुभ घड़ी आ रही है जब श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर  तैयार होगा। इस भव्य मंदिर के लिए जो निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है उसमें प्रत्येक भारतवासी को शामिल होना चाहिए, हम वो सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिनको ये अवसर मिल रहा है। 

 विदिशा जिले में राम जन्मभूमि जन जागरण सायकल यात्रा का आयोजन डा सुनील चौहान के मार्गदर्शन मे निकाली जा रही है।विदिशा से शुरू होकर यह यात्रा प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर लोगो से मिलते हुए वापस विदिशा पहुंचेगी।यात्रा के दौरान अपने संपर्क में आये सभी नागरिकों, संगठनों से , आम जनमानस से श्रीराम मंदिर के लिए निधि एकत्र करने हेतु निवेदन किया जाएगा यह इस यात्रा का संकल्प है।

 23 जनवरी को विदिशा से गुलाबगंज से ग्यारसपुर - त्योंदा - पठारी - कुरवाई होते हुये यात्रा गंज बासौदा पहुंचेगी।

वहीं रात्रि विश्राम गंज बासौदा मे रहेगा फिर 24 जनवरी को प्रातः काल यह यात्रा गंज बासौदा से सिरोंज होते हुये लटेरी, शमशाबाद, नटेरन होते हुए वापस विदिशा प्रस्थान करेगी सभी महानुभाव अपनी अपनी क्षमता अनुसार इस महान कार्य का हिस्सा बनकर यात्रा को सफल बनाये ऐसा आह्वान सुनील चौहान द्वारा किया गया है।

 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए