1100 वर्ष पुराने जैन मंदिर से लाखों की चोरी
विदिशा-गंज बासौदा से 18 किलोमीटर दूर ग्राम उदयपुर के अति प्राचीन जैन मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है यह मंदिर लगभग 1100 वर्ष पुराना है। इसी प्राचीन जैन मंदिर से चोर चांदी का छत्र, चवँर यंत्रजी ,अष्ट प्रातिहार्य, भामंडल एवं अन्य सामग्री चुरा कर ले गए। जिसकी लगभग कीमत 1 लाख बताई जा रही है।
विदिशा जिले में 1 सप्ताह के भीतर दो जैन मंदिरों में चोरी की वारदात से जैन समाज में आक्रोश बढ़ गया है। उदयपुर के प्राचीन जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना की सूचना लगते ही एसडीओपी भारत भूषण शर्मा के निर्देशन पर टीआई वी डी वीरा अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे चोरी गई सामग्री का पंचनामा बनाया। मामले गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए ।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। दूसरी घटना 3 दिन पूर्व सिरोंज तहसील के झंडबा गांव में स्थित जैन मंदिर से प्रतिमा चोरी की है, जहां चोरों ने भगवान की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी कल घटना को अंजाम दिया जिसके आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पिछले 1 सप्ताह के भीतर विदिशा जिले में जैन मंदिरों में चोरी की दो दो घटनाओं से पूरे जिले की जैन समाज में आक्रोश बढ़ गया है। जिसके चलते सकल जैन समाज गंज बासौदा 21 जनवरी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपने जा रही है। मौके पर उपस्थित पुलिस प्रशासन से मंदिर समिति ने जल्द से जल्द आरोपीयो के गिरफ्तारी की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें