जन्मदिन पर मान्या जैन ने अपनी गुल्लक राम मंदिर समर्पण निधि को दान दी

 


गंजबासौदा-शहर मे चल रहे राममंदिर समर्पण निधि कार्यक्रम मे शहर के रहवासी बढचढ कर दिल खोल कर दान दे रहे है इसी कडी मे गांधी चौक निवासी वंदना जैन की सुपुत्री मान्या जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राम मंदिर समर्पण निधि टोली को बुलाकर अपनी जमा पूंजी गुल्लक के सारे पैसे राम मंदिर मे दान मे दिये बिटिया मान्या जैन ने यह प्रेरणा अपनी नानी से ली है,सातवीं कक्षा डाल्फिन स्कूल की छात्रा है और उसने बताया कि राम हमारे आराध्य है बचपन से ही रामायण देखकर राम जी के चरित्र से काफी प्रभावित हुई और उसने बताया कि बडे होकर वह डाक्टर बनकर सेवा करना चाहती है।



 निधि समर्पण लेने पहुंचे विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी जिला अभियान प्रमुख निलेश अग्रवाल ,शांति लाल ओसवाल,नितिन सक्सेना,विजय अरोरा,भजन प्रजापति, अभिषेक शर्मा रविंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए