भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान,निकाली तिरंगा यात्रा,मीसाबंदी पत्रकारों का हुआ सम्मान



 ( शिवशक्ति सेवा समिति एवं डायमंड ऐरा म्यूजिकल ग्रुप ने किया आयोजन )

गंज बासौदा। शिव शक्ति सेवा समिति एवं डायमंड ऐरा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा राजोदा रोड पर सम्मान समारोह का आयोजन कर मानव एवं देश सेवा में कार्य कर रहे हैं लोगों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गंज हनुमान मंदिर के महंत त्यागी जी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन,वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव,डॉ विमल चंद ओसवाल, दीपक तिवारी,देवेंद्र राजपूत,व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोज डागा द्वारा विदिशा कुरवाई एवं नगर के 50 भूतपूर्व सैनिकों सहित, मीसा बंदियों में बाबू राम सचान, नेमीचंद जैन, ताराचंद भावसार, मोहन भावसार डॉक्टरों में बीएमओ डॉ रविंद्र चिडार, डॉ महेंद्र बाजोरिया, डॉ अशोक रोहले एवं पत्रकारों में वरिष्ठ सौदान सिंह यादव,सुरेश तनवानी, अभिनय श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, सुरेंद्र दांगी, लक्ष्मी नारायण चौबे, अमित गोयल आदि का सम्मान किया गया। 



कार्यक्रम से पूर्व भूतपूर्व सैनिक संगठन के तत्वाधान में कुरवाई और गंज बासौदा के सैकड़ों सैनिकों ने सूबेदार मुन्ना प्रसाद जयसवाल, कैप्टन मुस्ताक खान, हवलदार अजीत सिंह रघुवंशी, हवलदार रामवीर, हवलदार महेश राय, सार्जेंट मुकेश खन्ना के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से एक वाहन रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति का संदेश देते हुए यह रैली सुभाष चौक, नेहरू चौक, अंबेडकर चौक, जय स्तंभ चौक, सावरकर, गांधी चौक होते हुए आयोजन स्थल रजोदा पहुंची जहां सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजू बना भदोरिया और दीपाली शर्मा ने किया जबकि अतिथियों का आभार व्यक्त कार्यक्रम आयोजक शरद सैनी, मुकेश हाड़ा ने माना। इस अवसर पर डायमंड एरा म्यूजिकल ग्रुप के दिनेश सैनी, बृजेश बघेल का सराहनीय सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए