ईमलाधाम मे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का लग रहा तांता

 


गंजबासौदा एम पी मंगल न्यूज-शहर से ही 14 किलोमीटर दूर करोंदा पंचायत के इमलाधाम स्थित हनुमान जी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लग रहा है तांता। आसपास के गांव एवं शहर से जा रहे है बडी संख्या मे श्रद्धालु बताया जाता है यहां हनुमानजी महाराज सारी मनोकामनाएं पूरी करते है। यहां मंदिर पर ही एक मौनी बाबा है जो कि पिछले 21 सालो से मौन व्रत धारण किये हुये हैं।



ईमलाधाम की आस्था नगर में  दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। मंगलवार होने के कारण कल बालाजी महाराजके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब देखा गया।ईमलाधाम पर श्री बालाजी महाराज के दर्शनो के लिए हजारों श्रद्धालु भक्त धाम पर आए। धाम पर श्री बालाजी मंदिर के आगे सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रही तथा भक्तगण जय सियाराम जय सियाराम के नारे लगा रहे थे जिससे आस्था धाम गुंजायमान हो रहा था। ईमलाधाम पर श्रद्धालु भक्तों की चहल पहल नजर आ रही है।श्रद्धालु भक्तों के द्वारा श्री बालाजी महाराज के स्वयंभू प्रतिमा के दर्शन किए तथा लोगों ने पारिवारिक जीवन में खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए