अनियमितता के चलते अमीरगढ़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान निलंबित
सिरोंज एम पी मंगल न्यूज- सिरोंज अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं दुकान आवंटन प्राधिकारी अंजलि शाह के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि ग्राम पठेरा के हितग्राहियों द्वारा अमीरगढ़ स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकाने से राशन ना मिलने की शिकायत की जांच सिरोंज के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से कराई गई थी जांच अधिकारी द्वारा प्रकरण के अवलोकन से प्राथमिक वनोपज समिति देवपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अमीरगढ़ द्वारा दुकान संचालन में गंभीर अनियमितताएं करना पाया गया है।
एसडीएम शाह ने शासकीय उचित मूल्य दुकान अमीरगढ़ को निलंबित करते हुए आगामी आदेश तक उपरोक्त दुकान के उपभोक्ताओं की सुविधा दृष्टि को ध्यानगत रखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु प्राथमिक वनोपज समिति देवपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गरेठा से संलग्न करने का आदेश जारी कर दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें