बढती हुई मंहगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल निकाली रैली दिया ज्ञापन
एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा-शहर मे आज कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल देश एवं प्रदेश में बढती हुई महगांई, बिजली बिलो, पेट्रोल,घरेलु गैस की बढती कीमतों व आम जन की समस्याओं के लेकर एक रैली का प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया।
कार्यकर्ताओं की रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये लाल परेड ग्राउंड मे एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपकर समाप्त हुई।पूर्व विधायक ने बताया कि केन्द्र मे प्रदेश मे भाजपा सरकार है और रसोई गैस बिजली बिल पेट्रोलकी बढती कीमतों पर आम जन की बढती समस्याओं पर सरकार बिल्कुल भी ध्यान नही दे रही है देश की जनता को राहत नही मिल पा रही है देश मे पहले ही कोरोना काल के बाद व्यापार और रोजगार की स्थिति ठीक न होने के कारण जनता की स्थिति पहले से ही अत्यंत दयनीय है ऊपर से बढती हुई मंहगाई के कारण दैनिक जीवन मे काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पढ रहा है।
कार्यक्रम में ब्लाक/नगर कांग्रेस के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एन.एस.यू.आई, सेवादल, के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें