ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा शासकीय भूमि पर खदानों की स्वीकृति
विदिशा एम पी मंगल न्यूज- जिले में गौण खनिज, फर्शी, पत्थर क्रशर उपयोग हेतु शासकीय भूमि पर खदाने स्वीकृति के लिए शासन द्वारा नियमो में किए गए संशोधन के तहत ऑन लाइन आवेदन ई खनिज पोर्टल पर करना होगा कि जानकारी देते हुए जिला खनिज अधिकारी श्री मेहताब सिंह रावत ने बताया कि किसी भी क्षेत्र हेतु आवेदन प्राप्त होने से 15 दिवस के भीतर ततपश्चात अन्य आवेदन प्राप्त करने हेतु तीस दिवस की अवधि निर्धारित की गई है। इसके पश्चात कोई आवेदन मान्य नही किया जाएगा।
समस्त आवेदनों का निराकरण शासन द्वारा नियमो में किए गए संशोधनो के अनुसार दी गई वरीयता के आधार पर किया जाएगा। विदिशा जिले में गौण खनिज, फर्शी पत्थर, तहसील पठारी, बासौदा, विदिशा एवं त्योंदा में शासकीय भूमि पर उपलब्ध है। आज दिनांक तक विदिशा जिले में 38 आवेदन ऑन लाइन प्राप्त हुए है जिनमें से 24 आवेदन पत्रों की ऑन लाइन विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है।

Mujhe Apni Bhumi Mein leech karvana hai kya prakriya Rahegi
जवाब देंहटाएंखनिज ई पोर्टल पर मिलेगी जानकारी
हटाएं